फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य वित से कूड़ा वाहन क्रय करने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में राज्य वित्त से प्राप्त बजट से कूड़ा वाहन क्रय करने और कार्मिकों वेतन आहरित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ कृपाली सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही का ब्यौरा दिया। बताया गया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्ष 2017-18 में राज्य वित्त आयोग से 62.50 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इस धन से कार्मिकों का वेतन और स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस मद में रुपये बचने पर सातों वार्डों में सीसी मार्ग और नाली का निर्माण कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड संख्या पांच के अनुसूचित जाति बस्ती लीमा में सार्वजनिक शौचालय बनाने और सातों वार्डों में सरकारी भूमि उपलब्ध होने पर वहां पेशाबघर बनाने पर सहमति हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा बाह्य आयातित के जरिए छह पर्यावरणमित्रों की तैनाती करने और नगरीय क्षेत्र के लिए स्ट्रीट लाइट क्रय करने पर सहमति जताई गई। बैठक में सभासद बलवंत कपकोटी, दीपा तिरूवा, गिरीश चंद्र जोशी, बलवंत कपकोटी, नरेंद्र राम, सरस्वती देवी और हेम पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें