बागेश्वर। पत्रकारों ने बंगलूरू में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की कड़ेे शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति पर हमला बताया है। पत्रकारों ने कर्नाटक सरकार से हत्या की सीबीआई से जांच कराकर हत्यारों को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। कहा कि पत्रकारों पर हमला कतई सहन नहीं होगा।
निंदा करने वालों में घनश्याम जोशी, भक्तदर्शन पांडे, गणेश उपाध्याय, बसंत चंदोला, सुरेश पांडे, हिमांशु सगटा, केशव भट्ट, शंकर पांडे, उमेश मेहता, चंद्रशेखर द्विवेद्वी आदि शामिल हैं। उधर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।