बागेश्वर। तीन और चार सितंबर को लगने वाले सनेती मेले की व्यवस्थाओं के लिए मेला कमेटी द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मेले में सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। वहां पर मेला कमेटी के सदस्य सुंदर सिंह बाफिला, ग्राम प्रधान तारा सिंह, कुंवर राम आदि थे।