कपकोट। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कपकोट तहसील के चचई गांव में सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने नौले, धारों और रास्तों की सफाई की। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का संकल्प लिया। सफाई अभियान में अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खड़क राम कोहली के नेतृत्व में नव युवक समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी, महिला मंगल दल की अध्यक्षा कमला देवी,मालती देवी, हंसी देवी, मंजू ,कविता, कमला, उदीमा, कमलेश,करन, योगेश, पूजा आदि थे।