फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त प्रवक्ताओं के पांच पदों को शीघ्र भरा जाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। राइंका कांडा में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। इसमें दीवान राम अध्यक्ष, प्रधानाचार्य शिव प्रसाद को उपाध्यक्ष, त्रिभुवन लोबियाल को सचिव, किशन सिंह नगरकोटी को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र नगरकोटी, हीरा कर्म्याल, अशोक जोशी, बबलू कांडपाल, भगवान माजिला कार्यकारिणी के संरक्षक बनाए गए। कार्यकारिणी के गठन के बाद विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की गई। रिक्त चल रहे संस्कृत, हिंदी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, इतिहास के पदों में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग उठाई गई। विद्यालय में पेयजल व फर्नीचर की व्यवस्था की मांग भी की गई। बैठक में आलम सिंह, गोपाल राम, शोभा नगरकोटी, नंदन राम, उमा कांडपाल, प्रकाश, बीना, रमा देवी आदि अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें