बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह बालीघाट के पास बाइक और मैक्स की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोपहिया सवार और मैक्स चालक के बीच विवाद हो गया। बाइक और मैक्स के बीच सड़क से नहीं हटने के कारण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में सुमगढ़ की ओर जा रही डीएम रंजना भी फंस गई। बाद में साथ में चल रहे पुलिस जवानों ने जाम खुलवाया।