फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क के लिए आठ सितंबर से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तमाम आश्वासनों के बाद भी लोनिवि ने दो किमी लंबी रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया है। गुस्साए ग्रामीणों ने शासन और लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। कहा रोड का काम शुरू नहीं हुआ तो आठ सितंबर से आंदोलन होगा। पूर्व बीडीसी सदस्य टीएस रावत ने बताया कि रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क के निर्माण के लिए सात अगस्त से आंदोलन होना था। लेकिन लोनिवि के ईई के पत्र से जानकारी हुई है कि वन विभाग से सड़क निर्माण में बाधक पेड़ों के छपान और कटान में अभी कुछ और समय लग सकता है। इसे देखते हुए वन विभाग को कुछ और वक्त देने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं होने पर आठ सितंबर से ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें