फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती की ओर बढ़ें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम्या फेज थ्री की ओर से ग्राम पंचायत पेठी में क्षेत्र के कई गांवों के काश्तकारों की गोष्ठी हुई। परियोजना उप निदेशक आरके सिंह ने किसानों को जैविक खेती के तौर तरीकों को विस्तार से बताया। उन्होंने काश्तकारों को अधिक आमदनी के लिए जैविक खेती हाथ में लेने को कहा। ग्राम्या के परियोजना उप निदेशक सिंह ने कहा कि जैविक खेती से जहां पानी को संरक्षण मिलेगा, वहीं पर्यावरण भी बेहतर रहेगा। एबीएसओ सुधा के प्रयासों से तीनों यूनिटों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एक अगस्त को हर्ड्स संस्था की ओर से हल्द्वानी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोष्ठी में मां काली इच्छुक स्वयं सहायता समूह के भूपाल सिंह, चनुली देवी, हरुली, तारा सिंह, चंपा देवी, उमा देवी, जगत सिंह, मनमोहन सिंह, विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें