फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिखाड़ी गांव के 70 परिवारों की बिजली आपूर्ति चार दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। रिखाड़ी गांव के दो तोकों में निवास करने वाले 70 परिवारों की बिजली आपूर्ति चार दिन से ठप पड़ी है। गांव को जोड़ने वाली बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों ने पॉवर कार्पोरेशन के ईई से शीघ्र जीर्णशीर्ण हाल हो चुकी बिजली की लाइनों का सुधार कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
कपकोट के रिखाड़ी की ग्राम प्रधान शांति देवी और ग्रामीणों का कहना है कि धुरकोट और नाली तोक के लिए बिछाई गई बिजली की लाइन जीर्णशीर्ण हाल में है। वर्ष 1995 में लगाए गए पोल सड़-गल चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली के तार कुछ स्थानों पर जमीन को छू रहे हैं। हालत यह है कि तेज हवा चलने पर तार टूट जाते हैं। तारों के टूटने से 16 जुलाई से धुरकोट और नाली तोकों के लगभग 70 परिवारों की बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि कई बार उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों को समस्या बताने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा काल होने के बावजूद रात्रि प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने ईई से शीघ्र लाइनों का सुधार कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें