फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को होंगे पंचायतों की रिक्त सीटों में उप चुनाव

Fri, 02 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिले के तीनों ब्लॉकों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुई ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों में छह दिसंबर को उपचुनाव होंगे। उप निर्वाचन के लिए समय सारणी जारी कर दी है, साथ ही निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। 
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार ब्लॉक बागेश्वर में सदस्य ग्राम पंचायत, मजियाखेत, डुंगरी, कठायतबाड़ा, विलाड़ी, शामा व प्रधान ग्राम पंचायत, छानी तथा ब्लॉक गरुड़ में प्रधान ग्राम पंचायत थापलवाजवाड एवं ब्लॉक कपकोट के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, तरसालपतियासार, बघर, दियालीकुरौली, खर्ककानातोली, नरग्वाडी में पांच और छह दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जाएगा। सात दिसंबर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी।
आठ दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की जाएगी। नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्वाचन चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 16 दिसंबर को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना तिथि  29 नवंबर से मतगणना समाप्ति तक संबंधित ग्राम पंचायतों तथा क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। क्षेत्र पंचायत बागेश्वर के लिए बीडीओ मोहन नाथ गोस्वामी को निर्वाचन अधिकारी एवं एडीओ पूरन सिंह पिलख्वाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी, कपकोट में बीडीओ विपिन चंद्र पंत को निर्वाचन अधिकारी  और एडीओ गोपाल सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, गरुड़ के लिए बीडीओ  गोविंद सिंह बोरा को निर्वाचन अधिकारी और एडीओ कैलाश गिरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें