फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी सम्मानित

Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी घोड़के ने जवानों के साथ स्वयं दौड़ लगाकर उन्हें बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को ड्रिल, शस्त्राभ्यास तथा हथियारों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया। परेड में सभी थाना, शाखा, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। परेड के बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द और परिवहन शाखा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड के बाद पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली। उन्होंने हर अपराध को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों पर सख्त लगाम लगाने का स्पष्ट निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं और शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से साक्ष्य के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया। उन्होंने संदिग्धों की तलाश के लिए सत्यापन अभियान चलाने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, महिलाओं और नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने, साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें