फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला को किया परिजनों के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के नए पुल पर एक वृद्ध महिला बैठी थी। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले लाई। महिला के परिजनों की खोजबीन के बाद पुलिस ने महिला को उसके भतीजे के सुपुर्द कर दिया। महिला की उम्र 90 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाली बागेश्वर को भराड़ी टैक्सी स्टैंड स्थित नए पुल पर एक वृद्धा के बैठे होने की सूचना मिली। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई कर वृद्ध महिला को थाने ले आई। वृद्ध महिला के परिजनों की खोजबीन के बाद उसके परिजनों को थाने बुलाया गया।

सूचना मिलने के बाद महिला के भतीजे देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र हीरा सिंह निवासी सुनाड़ी, सोमेश्वर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने वृद्ध महिला को उनके भतीजे के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वृद्ध महिला की पहचान कुंती देवी (90) पत्नी जोगा सिंह के रुप में हुई है। टीम में उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, कविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें