फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि देने के बाद भी नहीं मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 26 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान बयालीसेरा निवासी नंदन सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग ने नौकरी देने के नाम पर कृषि भूमि मांगी थी लेकिन अभी तक नौकरी नहीं दी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक हफ्ते में निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जन सुनवाई में चंदन सिंह निवासी मंडलसेरा ने कहा कि सूर्योदय स्वरोजगार योजना में 2017 मेें सौर ऊर्जा संयंत्र आवास की छत पर लगवाया मगर इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सुनील कुमार मिश्रा निवासी नायलमापी ने बताया कि दाणोंछीना से बिहरगांव तक सड़क निर्माण में ग्रामीणों की जमीन ली गयी लेकिन आज तक मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। साथ ही शौचालय नहीं होने की भी शिकायत की।

जन संघर्ष समिति कठपुडियाछीना ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत वेदीबगण व सैंज क्षेत्र रीठागाड़ में अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी करती है लेकिन कई सालों से सिंचाई की गूलें ध्वस्त हैं। इससे पलायन बढ़ रहा है। सुकराड़ी के ग्रामीणों ने मंदिर के समीप स्थित चीड़ के सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की। गोविंद सिंह राणा निवासी अयारतोली ने शिकायत करते हुए बताया कि 2015 में पेयजल निगम ने गांव में नलकूप बनाया था लेकिन छह माह में ही रिसाव होने से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


घटीगाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि भेरुचौबट्टा के तोक घटीगाड़ में 20 परिवार रहते हैं, जिनके खेतों को पानी देने वाली नहरें क्षतिग्रस्त हैं। डीएम रंजना ने सभी अधिकारियों को जन सुनवाई की शिकायतों का एक हफ्ते में निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें