फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल राशन कार्ड धारकों को एपीएल की दर से राशन देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। न्याय पंचायत वोहाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत असौं की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना ने मामले में सीडीओ को ज्ञापन दिया है। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीपीएल राशन कार्ड धारकों को एपीएल की दर से राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कुटीर ज्योति और कुछ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बने हैं। कई महिलाओं को विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी कई ग्रामीण वंचित हैं। ग्राम पंचायत वैदीबगड़ में सिंचाई गूलें ध्वस्त पड़ी हैं।

इस कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वर्ष 2017 में दैवीय आपदा से काफलीगैर-सैज मोटर मार्ग, बैदीबगड़ मार्ग ध्वस्त हो गया है। इस मार्ग को आज तक ठीक नहीं किया गया है। इस कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। वैदीबगड़ के तोक पारखेत गांव में पेयजल की भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें