बागेश्वर। सीएमओ डा. जेसी मंडल स्वास्थ्य विभाग में 30 साल सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। सीएमओ कार्यालय में हुए समारोह में उन्हें विदाई दी गई। डा. जेसी मंडल बागेश्वर में चार साल सीएमओ रहे। इससे अलावा वह मेडिकल आफिसर, वरिष्ठ मेडिकल आफिसर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पद पर रहे। उन्होंने बागेश्वर के अलावा टनकपुर में भी सेवाएं दी। ब्यूरो
महाविद्यालय गरुड़ के प्राचार्य पांडे हुए सेवानिवृत
गरुड़(बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ के प्राचार्य पीसी पांडे को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। समारोह में महाविद्यालय परिवार और विभिन्न संगठनों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया।
वहां प्रभारी प्राचार्य डा. अंजलि पुनेरा, डा. हेम चंद्र दुबे, पतंजलि, अवधेश तिवारी, शिव प्रकाश राय, मोहन चंद्र कंसेरी, योग समिति के नंदन सिंह नेगी,तारा सिंह कठायत, मथुरा लाल शाह, संगीता, दीक्षा पांडे, सुरेश कुमार, संतोष तिवारी, दीप्ति पांडे, बबलू आर्या, डा. हेम चंद्र दुबे आदि थे।