फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृति पर कांडपाल को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान कपकोट के लिपिक विपिन चंद्र कांडपाल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विपिन चंद्र कांडपाल ने 1989 से 1991 तक जल निगम में सेवा दी। इसके बाद जल संस्थान बागेश्वर में सेवाएं दी। 1992 से 2019 तक जल संस्थान कपकोट में सेवारत रहे। यही से सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में कुंवाली के प्रधान किशन सिंह दानू ने कांडपाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सराहनीय सेवा के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अपर सहायक अभियंता कैलाश चंद्र जोशी ने कांडपाल की सेवाओं की सराहना की। वहां किशन मेहता, पुष्कर टम्टा, अतुल श्रीवास्तव, भुवन भट्ट, हरिशंकर देव, किशन खेतवाल, दान सिंह, शेखर जोशी, चितरंजन श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें