बागेश्वर। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर बिलौना के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर एक झाड़ी में अटक गई। यदि कार झाड़ी में नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार के झाड़ी में अटकने से कार सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। कार में सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम कार संख्या यूके- 02- ए- 0587 ताकुला से बागेश्वर की तरफ आ रही थी। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर बिलौना के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से पलट कर नीचे गिर गई। संयोग से यह एक झाड़ी में कार अटक गई। कार में सवार दोनों लोगों को मामूली चोट आई है। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। ब्यूरो