फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक द्रव्यों की रोकथाम को जनता का सजग होना जरुरी:सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने मादक द्रव्यों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सीओ महेश जोशी ने बुजुर्गों, व्यापारियों के साथ बैठक की। सभी से नशे के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
बुधवार को कोतवाली में सीओ जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता के तहत नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए अभिभावकों का अलर्ट रहना जरूरी है, अभिभावक बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखें, बच्चे के व्यवहार, दोस्त, आने जाने के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जनता मादक पदार्थों के प्रति जागरूक होगी तभी इसकी रोकथाम होगी। इस मौके पर नागरिकों ने भी सुझाव दिए। इस दौरान कोतवाल टीआर वर्मा, गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, गिरीश गड़िया, किशन कुमार सोनी, हरीश सोनी, मनोहर कठायत आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वाहन सीज
बागेश्वर। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार की देर रात सरयू पुल, गोमती पुल के पास चेकिंग की गई। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2,250 रुपये जुर्माना वसूला, सात वाहन सीज किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें