फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में शाम को बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर वैली में मंगलवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सूरज निकलने के साथ ही धूप निकल आई थी। हवा नहीं चलने से उमस से लोगों को बुरा हाल था। दोपहर होने तक पारा बढ़ने से गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा दिए थे। शाम को चार बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छाने लगे। धूप गायब हो गई और हल्की हवा चलने लगी।

एक घंटे बाद ही तकरीबन पौने छह बजे बारिश होने लगी। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मंगलवार को तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश से उच्च इलाकों में हिमपात हुआ है। पिंडारी ग्लेशियर में सोमवार और मंगलवार को बर्फबारी की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा में 25.5 एमएम बारिश, दो मकानों को आंशिक क्षति
अल्मोड़ा। मंगलवार को सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। सुबह के समय घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा। इससे पहले सोमवार रात को भी रुक-रुक कर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में अब तक 25.5 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से अब तक चौखुटिया में दो आंशिक मकानों को क्षति पहुंची है। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जिले की सभी आंतरिक मार्ग खुले हैं। बिजली और पेयजल लाइनों को नुकसान की भी कोई सूचना नहीं है। हालांकि रविवार रात गोविंदपुर दौलाघट में एक मकान की टिन की छत उड़ गई थी और गांव की चार पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचा था।

25एएलएम02पी- अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में फैला कोहरा।

पिंडारी में बर्फबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें