फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में गड्ढे भरें माइन संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खड़िया माइंस में खनन के उपरांत गड्ढे नहीं भरने पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के विरोध के बाद प्रशासन और खान विभाग की नींद टूटी है। अपर जिलाधिकारी और खान अधिकारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने माइंस संचालक को गड्ढे भरने, तारबाड़ करने और भरान तक चौकीदार की नियुक्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन और खान विभाग को शिकायत कर बताया था कि दुगनाकारी तहसील के किड़ई गांव में न्यू हिल्स माइंस ने खड़िया का खनन किया है। खनन सत्र समाप्त होने के बाद भी नियमानुसार गड्ढे का भरान नहीं किया गया। इससे बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया, जो कभी भी आपदा की वजह बन सकता है। शिकायत पर एडीएम राहुल गोयल और खान अधिकारी रवि नेगी सोमवार को मौका मुआयना किया।

उन्होंने पाया कि गड्ढे में पानी भरा हुआ है जो तालाब का रुप ले रहा है। दोनों अधिकारियों ने माइंस संचालक को एक सप्ताह में गड्ढे भरान के निर्देश दिए हैं। साथ ही भरान होने तक उक्त क्षेत्र की तारबाड़ और चौकीदार की नियुक्ति करने को कहा है ताकि कोई भी बच्चा, बुजुर्ग वगैरह उक्त स्थान पर नहीं जाए। कड़े लहजे में कहा कि यदि समय से गड्ढे नहीं भरे गए तो संचालक को बारिश के बाद खनन की अनुमति नहीं मिलेगी और पूर्व के भी रवन्ने निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें