बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि विधानसभा का वर्ष 2019 का दूसरा स़त्र 24 जून से विधानसभा भवन देहरादून में शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान विधान सभावार प्रश्नों के उत्तर और विधानसभा से संबंधित अन्य कार्यवाही के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्यालय में दफ्तरों में हाजिर रहना जरूरी है।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। वह डीएम की अनुमति के बिना किसी भी हालात में जिला मुख्यालय से नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं सभी अधिकारी अधीनस्थ कर्मियों को भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएंगे।