फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बच्चों को बताई लोक विधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के कौसानी आगमन के 90 वर्ष पूरे होने पर लक्ष्मी आश्रम में पांच दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन रचनात्मक शिक्षक मंडल ने कार्यशाला में वॉयस अभ्यास और शारीरिक हलचल के बारे में बताया।
विज्ञापन


रविवार को कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने छात्राओं को हिंदी, कुमाऊंनी, अन्य लोक विधाओं के बारे में जानकारी दी। राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रमों में गांधी विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। बाल फिल्म, गांधी जी पर बनी वृत्त चित्र से गांधी दर्शन के बारे में बताया जाएगा।

फिल्मों के माध्यम से भी लोक जीवन तथा थिएटर की जानकारी दी जा रही है। इधर दिल्ली से आए गांधी विचारकों ने आसपास के वातावरण पर कार्य किया। इस दौरान अनिरुद्ध, दीपशिखा,धनन्जय, नेहा की टीम ने गिटार, तबला बजाकर संगीतमय प्रस्तुति दी। इस दौरान नीमा, भवानी शंकर कांडपाल, डेविड, दुर्गा गुप्ता, कांति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें