फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और पीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बिहार में तेजी से फैल रहे एक्यूट इनसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (चमकी) बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह तैयार है। जिले में चमकी बुखार का अभी कोई रोगी नहीं पाया गया है। चमकी बुखार से निपटने के लिए जिला अस्पताल समेत सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिए हैं। चमकी बुखार और आपदा के मद्देनजर डाक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

चमकी बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल और सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। यदि चमकी बुखार से पीड़ित कोई रोगी अस्पताल आता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी में भी चमकी बुखार के रोगी पहुंचने पर रोगियों को वहां के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा ताकि यह रोग आगे न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि चमकी बुखार और आपदा से निपटने के लिए डाक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही उन्हें अवकाश मंजूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में दवाईयों का पर्याप्त स्टाक है। चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर रोगी तुरंत अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें