फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में धू धू कर जले जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में जंगलों में आग बेकाबू होती जा रही है। शुक्रवार की रात को भी कई स्थानों के जंगलों पर आग लग गई। आग की चपेट में आने से वन संपदा जल गई। आग से दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षियों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।
वन विभाग के मुताबिक शुक्रवार की रात को झिरौली कंपार्टमेंट नंबर एक, गढ़खेत रेंज के परकोटी, जड़ियागाड़, पौड़ी बैंड के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकट थी कि आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गए। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर डीएफओ बलवंत सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने 5-6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब तीन बजे आग पर काबू पाया। जिले में अभी तक आग में 99 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि आग की घटनाओं पर तुरंत टीम पहुंच कर आग बुझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे का पिरुल हटाया
बागेश्वर। बैजनाथ रेंज के उत्तरी कूल आऊं कंपार्टमेंट 27 में वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सिरकोट के आसपास के जंगलों से पिरुल एकत्रित किया। वन विभाग गाड़ियों में भर कर ले गया। अब इसको ईंधन की तरह इस्तेमाल होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें