बागेश्वर। संदिग्ध हालात में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगा जोशी पत्नी स्व. जगदीश चंद्र जोशी निवासी दुग बाजार ने बुधवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस विवाहिता के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।