कपकोट। आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर पंचायत ईओ को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। वार्ड एक से सात तक के सभासदों के नेतृत्व में दर्जनों लोग नगर पंचायत पहुंचे। उन्होंने ईओ कृपाली सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष का घेराव करते हुए कहा कि मंडलखेत, कपकोट बाजार, शिवालय वार्ड, पालीडुंगरा, खिरगंगा में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है।
ये पशु खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर दे रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों की मेहनत बेकार हो जा रही है। उन्होंने ईओ से आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां शामली देव, गोविंदी देवी, दीपक सिंह ऐंठानी, हेमा देवी, तनुज, चंदा, सरला, कमला, खष्टी, चंद्रा, लीला, लक्ष्मी, देवकी, पूजा बिष्ट, कविता, नारायण सिंह आदि थे।