बागेश्वर। कोतवाली पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने शनिवार की देर रात अभियान चलाकर सात वाहनों को सीज किया है। कोतवाल तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सरयू पुल के समीप नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने सभी चालकों का एल्कोमीटर से जांच की। इसमें कई चालक नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। इस पर पुलिस ने एक आयशर समेत छह कारों को सीज कर दिया है। सभी चालकों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस बर्खास्त की संस्तुति की जाएगी। पुलिस टीम में एसआई लता जोशी, एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल राकेश भट्ट, रमेश गढ़िया, प्रवीण सिंह आदि शामिल थे।