फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट व्यापार मंडल की पहली बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष, महामंत्री आदि पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही व्यापारियों ने कई प्रस्तावों पर मंथन भी किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को पुल बाजार में व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी ने अध्यक्ष तारा कपकोटी, महामंत्री हेम कपकोटी को शपथ दिलाई। इसके बाद बैठक में पुल बाजार के व्यापारियों को व्यापार मंडल में शामिल करने, 2018-19 के आय व्यय का ब्योरा मांगा गया, बड़े आयोजनों से पूर्व व्यापारियों की राय ली जाए, महीने के अंतिम में दुकानें बंद रहेंगीं और सर्व सम्मति से नवीन उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लावारिस पशुओं और बंदरों को रोकने के लिए प्रशासन से मांग की गई। इस दौरान प्रकाश कांडपाल, हरेंद्र बिष्ट, तनुज तिरूवा, दयाल अरोड़ा, रघुवीर बिष्ट, कैलाश, आनंद कपकोटी, प्रकाश जोशी, हयात गढ़िया, नंदन सिंह, पंकज पांडे आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें