कपकोट। कपकोट वैली पब्लिक स्कूल में बालसभा में जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पृथ्वी हाउस ने पहला, अग्रि हाउस ने दूसरा और सागरिका हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में भी पृथ्वी हाउस ने पहला, आकाश हाउस ने दूसरा और अग्रि हाउस ने तीसरे नंबर पर रहा। इस मौके पर पेंटिंग के जरिए बच्चों ने अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाने और जल बचाने का संदेश दिया। प्रबंधक प्रहलाद कोश्यारी ने विजयी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार दिये। इस दौरान आनंद कठायत, प्रमोद पांडे, देवेंद्र मर्तोलिया, कल्पना कोरंगा, बबिता कोरंगा, रुचिका कोश्यारी, नीलम पपोला, तारा मेहता आदि मौजूद थे। ब्यूरो