बागेश्वर। आर्य प्रतिनिधि सभा का राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरौठ में युवा चरित्र निर्माण शिविर सपन्न हो गया है। समापन पर प्रदेश प्रधान गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि आर्य समाज विश्व की महान क्रांतिकारी व समाज परिवर्तन की दिशा को अग्रसर सामाजिक संस्था है। आर्य का अर्थ शैक्षिक रुप से श्रेष्ठ होता है। आर्य समाज का ध्येय पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाना है। इसमें छूआछूत, धर्म पंथ, लिंग आदि का भेद नहीं हो, पाखंड आडंबर नहीं हो और इसी वजह से चरित्र निर्माण शिविर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेसरा के प्रधान प्रयाग सिंह भंडारी व संचालन अशोक सिंह ने किया। इस दौरान मदनमोहन जोशी, टीआर आर्य, हिमांशु, राजेंद्र भंडारी, मनोहर कपूर, महेश जोशी, राजन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो