बागेश्वर। पर्यटन विकास परिषद की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय अतिथि गृह आवास (होम स्टे) संचालकों को हाउस कीपिंग, सर्विस और सजावट का महत्व बताया गया। साथ ही इन्हें गुणवत्तापरक बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। शनिवार को तहसील रोड स्थित कुमंविनि के पर्यटक आवास गृह सभागार में शिविर का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती चंद्र आर्य ने किया। आईएचएम के एचओडी मुकुल डिमरी और सहायक सपना ठाकुर ने हाउस कीपिंग के गुण, महत्व और होम स्टे में इसके महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने क्राकरी, कटलरी, लीनिन, फर्नीचर, साइनबोर्ड, कवर लगाने के नियम, पानी-चाय की सर्विस, मैन्यू की जानकारी में ब्रेकफास्ट तैयार करना कुमाऊंनी व्यंजन, हिंदुस्तानी व्यंजन, कांटीनेंटल नाश्ता, दक्षिण भारतीय नाश्ता, रूम सर्विस की जानकारी, रूम से आर्डर लेने के नियम, फूलों की सजावट, कपड़े से दाग मिटाना, बिस्तर बनाने के नियम व प्रकार, स्नान व रखरखाव ब्रास, लकड़ी की पॉलिश आदि का गुर सिखाए गए। शिविर में 30 होम स्टे संचालकों में हिस्सा लिया गया। इस दौरान प्रबंधक हरीश सिंह मेहरा, किशन राम आर्य, विजय पांडे, हरीश प्रसाद, रंजना देवी आदि मौजूद थीं।