फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका शहर के जैविक कूड़े से बनाएगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका शहर के 11 वार्डों में दुकानों, घरों, दफ्तरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करती है। इस कलेक्शन में करीब पांच टन जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र होता है। अब पालिका इस कूड़े के प्रबंधन की तैयारी कर रही है। कूड़ा प्रबंधन संयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें रोजाना इकट्ठा कूड़े की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन


पन्नियां, प्लास्टिक, रबर, गत्ता और कांच अलग-अलग किया जाएगा। फिर इस कूड़े को रिप्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा। जिसका रिप्रोसेस नहीं हो सकता है उससे दाने तैयार किये जाएंगे, जो विभिन्न कामों में उपयोग होंगे। वहीं जैविक कूड़े को खाद के प्लांट में भेजा जाएगा। इस प्लांट में एक दिन में ही कूड़े की खाद बन जाएगी। इस बाबत पालिका अधिकारियों ने एक निजी कंपनी के साथ भूमि का निरीक्षण भी किया। अब जल्द ही कूड़ा प्रबंधन की तैयारी है।

रोजाना निस्तारित होगा कूड़ा
नगर पालिका का कूड़ा प्रबंधन सफल रहता है तो गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर का कूड़ा प्रबंधन भी हो जाएगा। नगर पालिका बागेश्वर से ही रोजाना 5 टन जबकि बाकी जिले से भी 3-4 टन कूड़ा रोजना निकलता है। इस तरह रोजना 8-9 टन होने वाले कूड़े का निस्तारण होगा।
विज्ञापन


कोट - कूड़ा प्रबंधन के लिए एक संस्था से वार्ता की है, यदि बात बन जाती है तो जल्द ही कूड़ा छंटनी कर जैविक से खाद बनेगी और बाकी कूड़े को रिप्रोसेस किया जाएगा। = राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें