फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्यालों में बकरी चराने की अनुमति दिलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तोली के ग्रामीणों ने डीएम से बकरियों को चराने के लिए बुग्यालों में जाने के लिए अनुमति दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को तोली, पोथिंग, बघर, दोबाड़, फुलवाड़ी, ढोक्ती गांव, कर्मी के दर्जनों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यहां के पशु पालक बकरियों को चराने के लिए पिंडारी ले जाते हैं लेकिन इस बार वन विभाग ने रोक लगा दी है।

इससे बकरियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। मजबूरी में कुछ पशुपालक बकरियों बेच रहे हैं। उन्होंने डीएम से गुहार लगाई कि वन विभाग से बुग्यालों में बकरियां चराने की अनुमति दिलवाएं। इस दौरान बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, लक्ष्मण सिंह, खड़क सिंह, कंचन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें