बागेश्वर। सीओ महेश जोशी ने फायर सर्विस गरुड़ का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले फायर सर्विस स्टाफ लाइन बन की कार्यवाही की गयी। इसके बाद सीओ ने कार्यालय भवन, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, वॉचरूम, स्टोर और वाहन/मशीनों आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस स्टोर में आपदा उपकरणों औश्र फायर सर्विस एमटी कार्यालय में फायर वाटर टेंडर, रनिंग लॉग बुक को चेक किया गया, साथ ही वाहनों का रखरखाव देखा गया। निरीक्षण के उपरांत बाद सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई और निस्तारण के लिए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया। वहां डुंगर सिंह आदि थे।