बागेश्वर। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक गणेश कांडपाल और वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा को रेडक्रॉस समिति का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
शनिवार को देवकी लघु वाटिका में रेडक्रॉस के जिला उपाध्यक्ष संजय साह की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने ब्लड डायरेक्टरी से अब तक की गई रक्तपीड़ितों की मदद पर मंथन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से गणेश कांडपाल और किशन सिंह मलड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर सहमति बनी। कांडपाल ने बताया कि डायरेक्टरी में जिले के 10 हजार से जुड़े लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि दान सिंह देवली, डॉ. हरीश दफौटी, आरपी कांडपाल, रमा मलड़ा, प्रशांत मलड़ा, हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह, ममता देवी, मनोज मलड़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो