फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक भी ठेकेदार ने नहीं डाला टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। करीब 1.30 करोड़ की लागत से होने वाले बागनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आया। विभाग द्वारा आमंत्रित किए गए ई टेंडरिंग में एक भी ठेकेदार द्वारा टेंडर नहीं डालने से विभाग को झटका लगा है। आचार संहिता लगने से तत्काल टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू फिलहाल करना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, गेट, धर्मशाला व अन्य मंदिरों के निर्माण के लिए 1.30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृत राशि ग्रामीण विकास विभाग को आवंटित की गई थी। विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ई टेंडरिंग से टेंडर आमंत्रित किए थे।

लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने की सोच रहे विभाग को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब पता चला कि किसी भी ठेकेदार ने टेंडर ही नहीं डाला। विभाग की पिथौरागढ़ इकाई में 11 मार्च को टेंडर खोले गए। विभाग के एई एसएस दताल ने बताया कि किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला। अब दोबारा टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभी आचार संहिता लगी है। लोक सभा चुनाव के बाद ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे ताकि बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें