बागेश्वर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत 12 कालेजों को सेनेटरी वेंडिंग मशीन, इंसीनेटर, सेनेटरी पैड वितरित किये गये।
सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के सभागार में वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रंजना राजगुरु ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ के लिए जनपद के विद्यालयों में सेनेटरी वेडिंग मशीन, इंसीनेटर एवं सेनेटरी पैड उपलब्ध कराये जा रहे हैं। माहवारी को लेकर कोई भी संकोच नहीं करना चाहिए और अभिभावक, शिक्षिका से बात करनी चाहिए।
उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि माहवारी के समय गंदे कपडे़ का प्रयोग न करें क्योंकि गंदे कपड़े के प्रयोग से अनेक प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस मौके पर 12 विद्यालयों को सेनेटरी वेडिंग मशीन, इंसीनेटर और सेनेटरी पैड बांटे। इस दौरान पीडी शिल्पी पंत, सीईओ हरीश चन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, डॉ तनु प्रिया, दीप जोशी आदि मौजूद थे।
इन विद्यालयों को मिली मशीन =
राइंका बागेश्वर, राइंका मंडलसेरा, राबाइंका कांडा, राबाइंका दोफाड़, राइंका भटखोला, राइंका स्याकोट, राइंका सोंग, राकउमावि होराली, राइंका कन्यालीकोट, राइंका वज्यूला, राइंका बंतोली, राइंका कौसानी, केंद्रीय विद्यालय कौसानी