फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में एक पखवाड़े से गहराया है पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा पड़ाव में एक पखवाड़े से भी अधिक समय से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। स्टेंड पोस्टों के हलक सूखे होने से लोगों की समस्या और भी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने ग्राम प्रधान से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि सात साल पहले स्वजल से 12 लाख रुपये से बनी पानी की लाइन की देखरेख न होने के कारण आपूर्ति चरमराई हुई है। स्टैंड पोस्टों में भी पानी नहीं आने से समस्या और भी विकराल हो गई है। उन्होंने ग्राम प्रधान से आपूर्ति शीघ्र सुचारु कराने को कहा है। मांग करने वालों में हरीश सिंह, दीपक लाल, विनोद सिंह, महेश वर्मा, आलम मेहरा आदि शामिल हैं। ग्राम प्रधान किशोरी लाल वर्मा ने बताया कि स्वजल से योजना पंचायत को सात साल पहले हस्तगत हुई थी। बजट की कमी के कारण लाइन ठीक नहीं हो पा रही है। बजट के लिए शासन-प्रशासन को पत्र लिखा है। बजट मिलने पर लाइन सुचारु हो जाएगी।

बागनाथ मोहल्ला के कई लोगों के घरों में नहीं आ रहा पानी
बागेश्वर। नगर के बागनाथ मोहल्ले के लोगों के नलों में पानी नहीं टपक रहा है। नागरिक राजेंद्र लाल साह और बचुली देवी आदि ने बताया कि पानी कभी आ भी गया तो कुछ देर में ही चला जाता है जबकि कई बार सुबह चार बजे पानी खुलता है। तब लोगों के उठने से पहले ही पानी चला जाता है। पानी की चरमराई व्यवस्था से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें