बागेश्वर/कांडा/ कपकोट। भाजपा कांडा-कमस्यार मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 की सफलता के लिए घर-घर जाने को कहा गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन शक्ति केंद्र स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।
नगर मंडल की प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में हुई बैठक में शक्ति केंद्रों की बैठक 24 दिसंबर तक हर हाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश साह और संचालन महामंत्री कैलाश गढ़िया ने किया। वहां पूर्ण कालिक अंशुमान दफौटी, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास, जीएस बाफिला, कुुंदन परिहार, गोविंद टंगड़िया, रमेश साह, सुनील भंडारी, नवीन परिहार, नवीन आर्य, मोहन उप्रेती थे।
कांडा-कमस्यार मंडल की बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया थे। बैठक में बलवीर भंडारी के मंडल कोषाध्यक्ष चुने जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह भंडारी ने की। वहां मंडल प्रभारी मथुरा प्रसाद, कपकोट के पूर्ण कालिक दिनेश आर्या,महेश पांडे, सुंदर गढ़िया थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नंदा बल्लभ तिवारी और गणेश भौर्याल ने किया। इसके अलावा जाखनी की बैठक में जोगा सिंह मेहता, कै. पदम सिंह मेहता आदि थे।