फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूली की पाठशाला में भौर्याल शिक्षक की भूमिका में नजर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल राजकीय प्राइमरी स्कूल करूली में शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उनके पाठशाला में अचानक पहुंचने से सभी हैरत में पड़ गए। उन्होंने गांव के पंचायत घर में चल रहे स्कूल की कक्षाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से सवालात किए। बच्चों ने सभी सवालों के सटीक जवाब दिए। बच्चों के उत्तर से खुश होकर भौर्याल ने पाठशाला को एक प्रोजेक्टर और एक कंप्यूटर भेंट करने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक भौर्याल ने प्राइमरी पाठशाला करूली के बच्चों से पाठ्यक्रम के अलावा सामान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे बच्चों ने सभी सवालों का बेहिचक जवाब दिए। विद्यालय के अनुशासन की विधायक ने तारीफ की। उन्होंने पाठशाला के निर्माणाधीन भवन को भी देखा और निर्माण में शीघ्र तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार शिक्षा को बेहत्तर बनाने में दिन रात मेहनत कर रही है जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें