बागेश्वर। ग्वालदम कैंप में ट्रेनिंग के दौरान एसएसबी का एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना में जवान का एक पैर टूट गया। जवान को देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
बुधवार को कैंप में ट्रेनिंग के दौरान गणेश कुमार पांडे (26) निवासी बक्सर, बिहार घायल हो गया। इसके बाद साथी जवान उसे जिला अस्पताल लाए। यहां परीक्षण के बाद आगे के उपचार के लिए वाहिनी जवान को साथ ले गई। ब्यूरो