फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर झपटा तेंदुआ, बाथरूम में छुपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तेंदुए ने घर से बाहर बाथरूम जा रही महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के झपटते ही महिला भागकर बाथरूम के अंदर छुप गई। दहशत में महिला बाथरूम के अंदर ही घंटेभर बेेहोश पड़ी रही। बाद में परिजनों ने तेंदुए को भगाकर महिला को बाहर निकाला। शिकारी लखपत को भी रेकी के दौरान मजियाखेत में तेंदुआ नजर आया।
विज्ञापन


नगर से सटे मजियाखेत निवासी प्रेेमा जोशी (25) पत्नी नंदन जोशी मंगलवार सुबह घर से बाहर बने बाथरूम की ओर जा रही थी। तभी तेंदुआ सामने आ गया और झपटने की कोशिश करने लगा। घबराई प्रेमा भागकर बाथरूम में छुप गईं। उसने शोर मचाकर परिजनों को जगाने की कोशिश भी की मगर कोई नहीं जागा। दहशत से महिला बेहोश हो गई। देर तक न लौटने पर सास घर से बाहर आईं तो बाथरूम के बाहर तेंदुआ बैठा देखा। इसके बाद परिजनों ने शोरगुल कर, लाठियां फटकार कर तेंदुए को भगाया।

इससे पहले महिला बाथरूम में एक घंटा बेसुध पड़ी रही। सूचना पर वन विभाग के कर्मी गांव पहुंचे। इस बीच शिकारी लखपत सिंह ने भी मजियाखेत में तेंदुए की रेकी की। इस दौरान उन्हें तेंदुआ नजर आया। आतंकित ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है। डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें