फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायल गांव में पर्यटन की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नायल गांव को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि नायल गांव में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर नायल गांव से हिमालय का विहंगम दृश्य नजर आता है। मूलनारायण मंदिर सहित हिमालय की चोटियों के दर्शन होते हैं। गांव को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। गांव के भुवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि रोजगार के अभाव में अधिकांश परिवार पलायन कर चुके हैं। पर्यटन केेंद्र के रूप में विकसित होने के बाद गांव में होटल रिजार्ट, चाय बागान, मत्स्य पालन आदि को भी विकसित किया जा सकता है। गांव में यातायात की सुविधा होने के बाद भी पर्यटन विभाग ने अभी तक नायलगांव को केंद्र के रूप में विकसित नहीं किया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पर्यटन मंत्री व जिलाधिकारी से भी मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें