बागेश्वर। मनरेगा के कार्यों की धीमी प्रगति से नाराज डीएम ने शनिवार को मनरेगा के जेई तथा कंप्यूटर आपरेटर का वेतन रोकने का आदेश दिया है। शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विकास भवन सभागार में हुई जनपद में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान रेखीय विभागों एवं खंड विकास अधिकारियों ग्राम विकास अधिकारियों व रोजगार सहायकों को निर्देश दिए कि वह कार्य में प्रगति लाएं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्थित ठीक करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिये। बैठक में रोजगार सहायक, जेई मनरेगा व ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।
तीनों बीडीओ को बैठक में फटकार
बागेश्वर। डीएम ने तीनों खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक खंड विकास अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि वह अपने-अपने विकास खंडों में कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर कहा गया कि विगत कई वर्षों से लंबित कार्य भी पूर्ण नहीं किए गए हैं जो ठीक नहीं है। कपकोट में 13 लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, पशुपालन अधिकारी डा.उदय शंकर, पीडी शिल्पी पंत आदि थे।
22बीजीएस 11पी