बागेश्वर। बागेश्वर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण पांच मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। इससे कई गांव यातायात सुविधा से कटे हुए हैं। सड़कें बंद होने से संबंधित गांवों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भयूं-गडेरा, दोफाड़-पपों रताइस, धरमघर- माजखेत, बैड़ा मझेड़ा- जारती मोटर मार्ग, लीली मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अधिकारियों से मोटर मार्ग दुरुस्त करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी वितरित किया है। प्रशासन के अनुसार कपकोट विकास खंड में पिंडर नदी में बह गए ग्रामीण गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।