फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार पर सुरक्षा के इंतजाम करो

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कहा कि सावन के हर सोमवार और काली चतुर्दशी को मंदिर में जलार्पण करने वालों की खासी भीड़ रहती है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कांस्टेबलों की तैनाती की जाए। मंदिर में सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक पूूूजार्थियों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन


असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर सकें इस लिहाज से मंदिर में सुरक्षा के बंदोबस्त होने बेहद जरूरी है। पत्र देने वालों में प्रधान पुजारी भरत रावल, अध्यक्ष नंदन रावल, उपाध्यक्ष संजय रावल, उप सचिव चंदनप गढ़िया, कोषाध्यक्ष राजासा गंगोला, मीडिया समन्वयक महिपाल भरड़ा, मुख्य सेवक खीमानंद पंत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें