बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के शामा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जोरदार नारेेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा के बाद उन्होंने यहां पहुंचे कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि राज्य के 13 जिलों में दीर्घावधि योजना के तहत थीम आधारित नवीन पर्यटन गंतव्यस्थल शामा को विकसित करने की मांग की। उन्होंने शामा को पर्यटन की दृष्टि से बेहतरीन स्थल बताया। आयुक्त से शामा के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वहां कमल सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रोशन सिंह, हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।
कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन
बागेश्वर। राजकीय वाहन चालक ने अपनी लंबित चार मांगों को लेकर हाथ के बाजों में काला फीता बांधकर कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगेें शीघ्र पूरी न होने पर 12 जून को चक्काजाम करके आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को वक्ताओं ने कहा कि 24वें ग्रेड पे लागूू करने, चालकों की भर्ती शुरू करने, उपनल से तैनात चालकों को नियमित करने और सरकारी महकमों में सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की मांग लंबित चल रही है। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि 11 जून तक काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। वहां संघ के जिलाध्यक्ष नंदन सिंह दोसाद, मंत्री महेश तिवारी, गोपाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, केदार बिष्ट, जगदीश चंद्र, राजेंद्र सिंह, मनोज बोरा, हीरा गिरी, आन सिंह, महेश तिवारी, आनंद सिंह आदि थे।
पीआरडी जवानों का बेमियादी धरना जारी
बागेश्वर। नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का बेमियादी धरना, प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।
युवा कल्याण विभाग के कार्यालय के सामने पीआरडी जवानों नेे कहा कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। नियमित ड्यूटी के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी से अपने स्तर से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में पूरन राम, खुशहाल राम, कैलाश मर्तोलिया, प्रेम कुमार, नरेंद्र राम, कैलाश मर्तोलिया आदि शामिल थे।