फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजी के समीप जंगल में फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला न्यायालय के पास रविवार शाम को जंगल में आग लग गई। आपदा प्रबंधन विभाग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रविवार की शाम को 6:30 बजे जिला जजी के पास चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन द्वारा फायर सर्विस को सूचना दी गई। तेज हवाएं चलने से आग तेजी से फैलने लगी। इससे फायर ब्रिगेड के जवानों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के प्रभारी हरी सिंह गुसांई के नेतृत्व में टीम न काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें