बागेश्वर। जिला सूचना अधिकारी राजेंद्र सिंह परिहार का रविवार शाम अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। स्टाफ कर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार परिहार को हल्का अटैक पड़ा है। सूचनाकर्मियों के अनुसार परिहार को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां उनके ब्रेन का ऑपरेशन होना है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पत्रकारों, प्रशासन, अधिकारियों आदि ने परिहार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।