फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरपतकोट, गडेरा और जालेख के जंगल धधक रहे आग से

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। चिरपतकोट, गडेरा और जालेख के जंगल आग से धधक रहे हैं। आग की लपटों से अनेक वन्य प्राणी हताहत हो चुके हैं जबकि कई पेड़ पौधे बुरी तरह झुलस चुके हैं। दिन रात जल रहे जंगलों से पूरे इलाके में गहरी धुंध छाई हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन


चिरपतकोट, गडेरा, जालेख के जंगलों में गत दो दिन से आग लगी हुई है। आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण वह फैलते जा रही है। आग से चीड़, बांज, बुरांश और फल्यांट के कई पेड़ पौध झुलस चुके हैं। जंगलों में लगी आग से पूरे इलाके में घनी धुंध छाई हुई है। इससे लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है।

आग बुझाने के ठोस उपाय नहीं होने से लोगों में वन विभाग के प्रति रोष है। इधर वन राजि अधिकारी बीसी पंत ने बताया कि वनकर्मी आग बुझाने में जुटे है। कुछ स्वार्थी तत्व घास के लालच में जंगलों में आग झोंक दे रहे हैं। इस तरह के तत्वों के पकड़ में आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें